फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, संवाददाता। वर्ल्ड स्ट्रीट के एक क्लब में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए इस विवाद में युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने क्लब संचालक के बेटे सहित दोनों को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-21ए निवासी एक व्यक्ति ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दी थी कि 26 मार्च को उसकी बेटी का जन्मदिन कार्यक्रम एक क्लब में आयोजित था। इसी दौरान क्लब मालिक के बेटे रिशित चितकारा अपने दोस्तों के साथ वहां मौजूद था। गाना चलाने को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई।आरोप है कि रिशित, वैभव और अन्य युवकों ने मिलकर लड़की और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्...