नई दिल्ली, जून 28 -- समीर को बॉलीवुड के कुछ सबसे आइकॉनिक सॉन्ग लिरिक्स राइटर्स में गिना जाता है। कई दशकों से वह भारतीय ऑडियंस के लिए गानों के बोल लिख रहे हैं। हालांकि कुछ मौकों पर उनकी लिखी लाइनें बैकफायर भी कर गईं। कुछ ऐसा ही हुआ जब साल 1994 में उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा बाबू' के लिए एक गाना लिखा। यह गाना बाद में चलकर बहुत बड़ा हिट हुआ और बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया, लेकिन रिलीज के बाद वक्त इस गाने की जमकर निंदा की गई थी। काफी विवाद भी हुआ, लेकिन समीर के सफाई देने के बाद मामला शांत पड़ गया।'अश्लील' बोल के चक्कर में फंसे समीर हम बात कर रहे हैं 'राजा बाबू' के गाने 'सरकाए लेओ खटिया जाड़ा लगे' की। दरअसल लोगों को इस गाने के बोल बहुत फूहड़ और अश्लील लगे जिसके बाद लिरिक्स राइटर समीर सवालों के घेरे में खड़े कर दिए गए। स...