नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Asha Bhosle Songs: साल 1966 में आई फिल्म 'तीसरी मंजिल' का गाना 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' आज भी तमाम लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने को रिकॉर्ड करने से पहले आशा भोंसले काफी घबरा गई थीं? म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन ने जब यह धुन बनाई, तो यह उस वक्त के हिसाब से बहुत तेज और कॉम्पलिकेटेड थी। इस गाने में पश्चिमी रॉक एंड रोल का ऐसा तड़का था जिसे गाना किसी भी सिंगर के लिए बड़ी चुनौती थी। जब पंचम दा ने पहली बार आशा जी को यह धुन सुनाई, तो उन्हें लगा कि वो इसे शायद ही गा पाएंगी।सांसों पर कंट्रोल पाने के लिए 10 दिन की ट्रेनिंग आशा जी को गाने की रफ्तार से ज्यादा इसमें अचानक आने वाले सुरों के उतार-चढ़ाव की फिक्र थी। गाने के बीच में जिस तरह की एनर्जी की जरूरत थी, उसके लिए सांस पर जबरद...