मधुबनी, दिसम्बर 16 -- बाबूबरही,निज संवाददाता।मधुबनी सदर अनुमंडल सहित बाबूबरही प्रखंड अधीन डेढ़ दर्जन से अधिक तटीय क्षेत्र में कमला बलान, सोनी, सुगरवे, हनुमाना, धौरी, गागैन, झांकी सहित अन्य सदानीरा व बरसाती नदियों में गाद प्रबंधन नहीं होने से स्थिति लगातार गंभीर हो रही। नदियों के पेट में भारी मात्रा में गाद जमा होने के कारण जगह-जगह धारा बदलने से तटीय इलाकों में रहने वाले लोग परेशान हैं। पिपराघाट स्थित त्रिवेणी संगम का नदी पेट गाद से भरकर अब समतल जमीन के बराबर हो गया है। जिससे बरसात में जलजमाव और कटाव का खतरा बढ़ गया है। चक्करघटा और कवियाही गांव के पास हर मोड़ वाले जगहों पर सुगरवे नदी में गाद प्रबंधन न होने से हालात भयावह बने हुए हैं। यहां बरदाही, कुल्हड़िया और सर्रा पंचायत को एक दूसरे से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कटाव का खतरा बढ़ गया है। व...