पीलीभीत, अगस्त 7 -- लालपुर। संवाददाता श्रावण मास के पावन अवसर पर कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव शिवनगर से शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए। इस दौरान पूरा गांव बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया।कांवड़ यात्रा के शुभारंभ से पूर्व शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और यात्रा की सफलता एवं सकुशल वापसी की कामना की। इसके बाद श्रद्धालु डीजे पर बज रहे शिव भजनों की धुन पर नाचते-गाते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- बारिश भी नहीं डिगा सकी शिवभक्तों की आस्था, 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजा अंबाला हाईवे यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने श्...