दुमका, जनवरी 7 -- मसलिया, प्रतिनिधि। सुपर स्टार क्लब सागवाड़ी, सिंदूरपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सागबाड़ी फुटबॉल मैदान में गातीकूड़ा एफसी बनाम केबीसी सरुवा फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। जिसमें उपरोक्त दोनो टीम अपने निर्धारित समय पर खेलते हुए गातीकूड़ा एफसी फुटबॉल टीम शानदार पदर्शन करते हुए एक गोल से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं 14 आयु वर्ग के बालक वर्ग में फाइनल मैच पचापानी एफसी बनाम एसएस जूनियर एफसी के बीच खेला गया। जिसमें पचापानी एफसी फुटबॉल टीम ट्रायबेकर में 6-5 गोल से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम किया। इस अवसर पर उपस्थित मुखिया उकील मुर्मु सहित दिनेश मरांडी ने परुष वर्ग के विजेता गातीकूड़ा एफसी फुटबॉल टीम लीडर को 50 हजार रुपये नकद सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता केबीसी सरुवा टीम को...