हरिद्वार, अप्रैल 11 -- हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन प्रेरणादायक है और इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। प्रदेश के समग्र विकास और जनहित की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में गांवों को मॉडल गांव के रूप म...