बदायूं, मार्च 6 -- बिसौली, संवाददाता। गांव गुलड़िया में रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। छतों पर चढ़कर भी एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए, जिससे तीन महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पथराव में खुशबू पत्नी दुजेंद्र, कविता, बेबी और एक अन्य महिला घायल हो गईं। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने खुशबू की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। झगड़े का वीडियो भी किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग छतों से एक-दूसरे...