गाड़ी से टक्कर मारी, फिर मारपीट कर रुपये छीने
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मरीन ड्राइव रोड में रैपिडो कर्मी शिवम कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें वह जख्मी हो गया। घटना को लेकर पीड़ित ने नगर थाने मे आवेदन दिया है। आरोप लगाया है कि हमलावर ने उसे बेरहमी से पीटा और पैसे भी छीन लिए। शिवम कुढ़नी थाना क्षेत्र के बड़ा कपूर गांव का रहने वाला है। घटना 20 दिन पहले की है।थाने को दिए आवेदन में बताया है कि वह सिकंदरपुर मरीन ड्राइव की ओर से कंपनीबाग आ रहा था। इसी दौरान पहले एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। फिर उससे उतरे अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। मारपीट के दौरान आरोपी ने उससे 25 सौ रुपये भी छीन लिए। शोर सुनकर स्थानीय लोग जुटने पर वह गाड़ी सहित एक घर में छिप गया। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले में आवेदन की जांच कर आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.