एटा, जून 9 -- गाड़ी से खींचकर दो भाइयों को पीट दिया। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसरथपुर के गांव नदराला निवासी अरमान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीन जून को वह, भाई अरबाज कार से अलीपुर से वापस अपने गांव नदराला आ रहे थे। गांव में पहुंचे। आरोप है कि गांव के ही आरोपी छोटे, कैश, रियाज़ खान, इन्तियाज़ ने गाड़ी रोक ली। गाड़ी से खींचकर पिटाई शुरु कर दी। आरोपियों से बचने के लिए जान बचाते हुए घर की तरफ भागे। घर में घुस आए और घर में घुसकर पिटाई की। इससे दोनों के काफी चोट आई है। यह भी पढ़ें- गाड़ी से खींचकर दो भाइयों की जमकर की पिटाई, हुए घायल जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...