नई दिल्ली, अगस्त 25 -- केरल में गाड़ियों को मॉडिफाई करवाने के शौकीनों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। केरल हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद मोटर वाहन विभाग (MVD) और पुलिस ने पूरे राज्य में अवैध रूप से मॉडिफाइड गाड़ियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। अदालत के सख्त आदेशों के बाद अब हर एक गैर-कानूनी मॉडिफिकेशन के लिए 5,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। हाल ही में बाढ़ राहत कार्य में लगी एक मॉडिफाइड थार पर जुर्माना ठोके जाने के बाद यह पूरा मामला विवादों में आ गया और कोर्ट तक पहुंच गया। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।अब कोई ढील नहीं बरती जाएगी इस नई कार्रवाई के तहत सिर्फ चालान काटकर छोड़ नहीं दिया जाएगा, बल्कि गाड़ी मालिकों को पसीने छूटने वाले हैं। नियमों के मुताबिक, चालान भरने के अलावा मालिकों को गाड़ी में से सारे अ...