वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 25 -- यूपी के मुरादाबाद में कटघर थाना पुलिस ने गुरुवार रात डकैती की योजना बनाते कार सवार सात बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में निकले थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, तमंचा, चाकू और चोरी-डकैती का अन्य उपकरण बरामद किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गुरुवार रात एसएचओ कटघर शैलेंद कुमार, एसआई सुनील राठी, प्रमोद कुमार और गौरव राठी की टीम गुलाबबाड़ी क्षेत्र में गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि रामपुर रोड से रामगंगा नदी के किनारे होते हुए हाफिज शाह की मजार की ओर जाने वाले रास्ते पर एक कार में कुछ बदमाश बैठे हैं। बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर बिना नंबर प्...