लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पेट्रोल पम्पों पर लम्बी लाइन की वजह से आवश्यक कार्य के लिए सरकारी वाहनों को भी ईंधन मिलने में मुश्किल हो रही है। नगर निगम में डीजल की कमी के कारण अफसरों और फील्ड टीमों के वाहनों के पहिए थमने लगे हैं। इसका सीधा असर हाउस टैक्स वसूली पर देखने को मिल रहा है।नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, कुछ टैक्स इंस्पेक्टरों और अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि वाहन में ईंधन नहीं है तो टैक्स की वसूली कैसे करेंगे। हाउस टैक्स वसूली के लिए तैनात जोनल अधिकारियों और टैक्स सुप्रीटेंडेंट के सरकारी वाहनों में डीजल का गंभीर अभाव हो गया है। नगर निगम प्रशासन अब निजी वाहनों या ऑनलाइन माध्यमों से टैक्स जमा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है ताकि राजस्व पर पड़ने वाले इस प्रभाव को कम किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.