नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में रहने वाली महिला ने एक युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को जबरन अगवा करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी सोसाइटी के गेट नंबर तीन से किशोरी को अपनी थार गाड़ी में अगवा कर ले गया। सेक्टर-113 थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सोसाइटी में परिवार के साथ रहती हैं। बरौला का प्रिंस कश्यप उनकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों को बीते कई महीने से परेशान कर रहा है। आरोप है कि बीते शनिवार को रात साढ़े नौ बजे के करीब प्रिंस सोसाइटी के गेट पर पहुंचा और उनकी नाबालिग बेटी को थार गाड़ी में अगवा कर ले गया। वह पहले भी दो बार किशोरी को बहला फुसलाकर ले जा चुका है। महिला ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम गठित की है। एक अन्य टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.