लखनऊ, अप्रैल 7 -- दबंग लाइसेंसी रिवाल्वर,चेन और मोबाइल छीन ले गए पीड़ित ने केस दर्ज कराया, पुलिस आरोपितों की तालाश में जुटीमोहनलालगंज,संवाददाता।गाड़ी बैक करने को लेकर हुए विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब दबंगों ने ज्वेलर्स और उसके भाई को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद आरोपित लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।तेलीबाग निवासी हेमंत सिंह उर्फ हेमंत सोनी की मोहनलालगंज में मौरावां मोड़ पर लक्का ज्वेलर्स नाम से दुकान है। हेमंत ने बताया कि वह अपने बड़े भाई शंकर सोनी संग फुलवरिया स्थित अंतरेश बाई राजलक्ष्मी होटल में दोस्त राजा गुप्ता की बेटी के मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे गाड़ी खड़ी करने को लेकर कार्यक्रम में ...