भदोही, मई 2 -- भदोही, संवादादता। चार पहिया गाड़ी बेचने के बाद उसका कागजात नहीं दिया। इतना ही नहीं, एक लाख 80 हजार रुपये भी हड़प लिए। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ज्ञानपुर के निर्देश पर ज्ञानपुर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 11 निवासी दिलशाद ने प्रार्थना पत्र में कहा कि वह वाहन बनाने का काम करते हैं। सुशील कुमार दुबे निवासी औराई से पहचान थी। उन्होंने सेकेंड हैंड गाड़ी दिलाने के नाम पर चार दिसंबर 2024 को वैभव सिंह से बात कराई और उन्होंने गाड़ी बेचने की बात कही। जिस पर एक लाख 85 हजार रुपये वाहन का दाम तय होने पर पांच हजार रुपये एडवांस दे दिया। यह भी पढ़ें- दुकान बेचने के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये ठगे छह दिसंबर 2024 को वैभव एवं सुशील गाड़ी लेकर आए और स्टाम्प पर विक्रय पत्र त...