गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- -रफीकाबाद निवासी युवक ने परिचित पर दूसरे की गाड़ी का सौदा कर रकम ऐंठने का आरोप लगाया -पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद मसूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियागाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ गाड़ी के सौदे के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने खुद को गाड़ी का मालिक बताकर ढाई लाख रुपये ले लिए और बाद में न तो गाड़ी का हस्तांतरण कराया और न ही रुपये लौटाए। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।डासना की रफीकाबाद कॉलोनी में रहने वाले आदिल परवेज ने बताया कि आरिफ नामक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात न्यू आर्यनगर निवासी हेमंत चौधरी से हुई थी। हेमंत ने खुद को गाड़ियों का कारोबारी बताते हुए स्कॉर्...