अलीगढ़, मई 29 -- अलीगढ़। ट्रांसपोर्ट की गाड़ी बुक करने के नाम पर एक शातिर ने 1.29 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। खेरेश्वर विहार कालोनी निवासी ओमप्रकाश तिवारी बेस्ट रोडवेज लिमिटेड कंपनी मैनेजर हैं। दो फरवरी को ब्रोकर ने तीन गाड़ियां अलीगढ से मुंबई के लिए भाड़े पर बुक की थीं। आरोप है कि ब्रोकर तीनों गाड़ियों की अग्रिम राशि लेकर फरार हो गया, जो 1.29 लाख रुपये है। पूछताछ में पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है। कंपनी से पेमेंट होने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। उसने जो दस्तावेज दिए थे, वो सब फर्जी निकले। इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...