नई दिल्ली, जून 4 -- गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में ट्रैवलिंग तो खूब होगी। लेकिन सफ़र लंबा हो तो कुछ लोगों के सामने एक बड़ी समस्या आती है। वो है गाड़ी या बस में बैठते ही उल्टी चक्कर शुरू हो जाना। इसे मोशन सिकनेस कहा जाता है। कुछ लोगों का तो इतना बुरा हाल होता है कि गाड़ी या बस में घुसते ही उन्हें चक्कर आना शुरू हो जाते हैं। फिर उल्टी, जी मिचलाना और हद से ज्यादा थकान पूरे सफर का मजा किरकिरा कर देती है। ऐसे में लोग बहुत सारे घरेलू नुस्खे बताते हैं लेकिन हर रेमेडी काम नहीं करती। नींबू वगैरह चाटने से थोड़ा बहुत फायदा हो मिलता है, लेकिन चक्कर आना बंद नहीं होते। ऐसे में आज वाला नुस्खा आपके बड़े काम आने वाला है। आपको कुछ नहीं करना बस अपने आसपास मौजूद इस पेड़ के पत्ते को इस्तेमाल करना है, मोशन सिकनेस की परेशानी होगी ही नहीं।सफर में आते है...