बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित पैड़ाधाम के गोविंद कुमार की सफारी गाड़ी में देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने फूंक दी। घटना की जानकारी मिलते ही बाबा के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी संख्या में लोग एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े गए। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत कराया। थोड़ी देर में सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और पूछताछ कर जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी ने बताया कि लगभग 4:30 बजे आगजनी की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है और तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर पुलिस पिकेट ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.