बुलंदशहर, मई 9 -- गली में गाड़ी पहले निकालने को लेकर ग्रैंड विटारा में बैठे परिवार के साथ मारपीट कर महिलाओं के जेवर छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया है, कि वैभव कुमार वालियान पुत्र वेद राम सिंह निवासी मुहल्ला पवित्र पुरी ने कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया है कि शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे वह अपनी नई गाड़ी ग्रैंड विटारा लेकर अपनी पत्नी, बेटी, साली के बेटे के साथ अपने घर जा रहा था। सामने से मोड़ पर साथ एक ईको कार आ रही थी। गाड़ी सामने आ जाने पर साइड न देने पर ईको कार सवार लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, और फोन करके मौके पर अपने अन्य रिश्तेदारों को बुला लिया तथा गाड़ी में बैठी उसकी पत्नी चंचल के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया और उनके रिश्तेदारों ने मारपीट करते हुए प्रार्थी के...