रुडकी, मार्च 17 -- ​मंगलौर। सड़क पर रसूख दिखाने के लिए अवैध रूप से वाहन का हूटर और सायरन का प्रयोग करने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार को सीज कर दिया है। मंगलवार को मंगलौर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार के चालक ने हूटर बजाकर यातायात नियमों को ताक पर रखा। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन को रोककर जांच की, तो पाया गया कि कार पर अवैध रूप से सायरन लगाया गया था। ​नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने हूटर लगे वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...