हरिद्वार, जुलाई 27 -- वीआईपी नंबरों का क्रेज लोगों में कितना होता है.... इसकी बानगी हरिद्वार में देखने को मिली। यहां कार के लिए एक नंबर 5.40 लाख रुपए में बिका। हरिद्वार में नंबरों के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी में गाड़ी मालिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने एक नंबर के लिए 4.91 लाख में तो किसी ने 3.88 लाख में वीआईपी नंबर खरीदा। हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM प्रारम्भ होते ही आकर्षक (VIP/Fancy) पंजीकरण नंबरों के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन स्वामियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। नई श्रृंखला के खुलते ही मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि फैंसी नंबरों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली एक्स...