बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने पुलिस ने मारने के लिए दौड़ाने के मामले में केस दर्ज किया है। मझौवा कला निवासी भैरव दत्त सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि गत 22 अप्रैल को अपनी जमीन में डम्फर से मिट्टी गिरवा रहे थे। आरोप है कि तभी विपक्षियों ने वहां आकर जबरन मिट्टी की गाड़ी को रोक लिया और बोले कि जमीन में रास्ता दो। मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के अरविन्द कुमार सिंह व सिद्धार्थ सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...