गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
मेरठ, जून 24 -- बाफर गांव में मंगलवार रात गाड़ी खड़ी करने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फावड़े व धारदार हथियार से हमला कर दिया। संघर्ष में दो महिलाए समेत चार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर दो आरोपियों चालान कर जेल भैजा है। बाफर गांव निवासी गौरव उर्फ गुड्डू पुत्र रामबीर मंगलवार की देर शाम अपनी कार लेकर गांव पहुंचा और कार को पंचायत सचिवालय के पास खड़ी करने लगा। आरोप है कि इस दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसी के नौराज पुत्र राजपाल से उसकी कहासुनी हो गई। बाद में इस विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फावड़े व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। संघर्ष में नितिन, पत्नी पूजा मां मिथलेश, अमित आदि घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.