कानपुर, जून 25 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में बुधवार देर रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते एक-दूसरे से हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मारपीट होती देख इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से भाग निकले। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- कल्याणपुर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...