नोएडा, अप्रैल 18 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी-2 स्थित व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी की बाजार में शुक्रवार रात गाड़ी के पास खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। विवाद नाम और पहचान पत्र पूछने पर शुरू हुआ। इस मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी की बाजार में शुक्रवार रात आरोपी युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर दंपति से बदसलूकी की गई। आरोप है कि घटना के दौरान युवक ने मुस्लिम दंपति को देखकर उनसे नाम और पहचान पत्र पूछना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में मुस्लिम जोड़े को परेशान करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, हंगामे का वीडियो वायरल महिला हिजाब पहने हुई थी ,जिसके चलते मामला और संवेदनशील हो गया। इससे लोगों म...