बांका, मई 14 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के इंग्लिश मोड़ पुनसिया पथ पर अज्ञात वाहन के धक्के से कठैल गांव के एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कठैल गांव के तीस वर्षीय युवक रंजीत सिंह इंग्लिश मोड़ चौक से कुछ आगे पैक्स गोदाम के समीप घायल अवस्था में सड़क पर गिरे हुए थे। उधर से आने-जाने वाले लोग उन्हें देख कर आगे बढ़ रहे थे। किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। इस बीच गांव के ही युवक उधर से गुजरे, उनकी नजर जब घायल युवक पर पड़ी तब उन्होंने युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- गाड़ी के धक्के से युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर स्थानीय लोगों ने बताया कि शायद किसी वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया तथा वहां ...