बुलंदशहर, फरवरी 27 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खंडवाया निवासी राजकुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मरीज दिखाने के बहाने धोखाधड़ी से गाड़ी बुकिंग पर बुला ली। गाड़ी बुकिंग के स्थान पर पहुंचने के बाद ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए अपहरण करने का प्रयास किया गया। पीड़ित ड्राइवर ने जान का खतरा बताते हुए दो नामजद तथा 6 से 7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है। तहरीर के आधार पर जांच हल्का दरोगा को दी गई जल्द ही जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...