सीतापुर, जून 25 -- Sitapur Accident: यूपी के सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। एक ही बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों दोस्त बाइक समेत उछलकर खंती में जा गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग निकला, लेकिन घायलों पर किसी की नजर नहीं पड़ी। रातभर दोनों युवक खंती में पड़े रहे। अगले दिन किसी राहगीर की दोनों पर नजर गई तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और शव की शिनाख्त करके घर वालों को सूचना दी। दो दोस्तों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में भी सन्नाटा छा गया। हादसा सिधौली स्थित मनिकापुर चौराहे के पास हुआ। मछरेहटा के लालपु...