बलिया, फरवरी 8 -- बलिया, संवाददाता। गाड़ी का हिसाब मांगने पर कुछ लोगों ने सगे भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन निवासी रविंद्र यादव ने पुलिस को बताया है कि मैने अपनी लग्जरी गाड़ी को पड़ोसी जितेंद्र यादव को साल 2020 में चलाने के लिए दिया था। शुरुआत में व्यवसायिक रिस्ता बेहतर था, लेकिन जनवरी 2025 से जितेंद्र गाड़ी का हिसाब नहीं दे रहा था। बीच-बीच में इस बारें में पूछने पर वह टाल-मटोल करता था। उनकाा कहना है कि शुक्रवार को छोटे भाई लक्ष्मण यादव के साथ गाड़ी के हिसाब की बात करने जितेंद्र के दरवाजे पर पहुंचा। आरोप लगाया है कि इस दौरान जितेंद्र, उसके पिता सत्यनारायन यादव, छोटे भाई दी...