नोएडा, जून 26 -- नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-96 स्थित ई-स्क्वायर बिल्डिंग के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, 15 हजार रुपये नकद, पर्स और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। ठक-ठक गिरोह के बदमाशों द्वारा वारदात करने की आशंका जाहिर की जा रही है। थाने में दी शिकायत में अभिषेक प्रजापति ने बताया कि इसी माह की 15 तारीख को वह दोस्त के साथ खरीदारी करने गए थे। जब वह लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला। कार में रखा लैपटॉप, चार्जर, नगदी और अन्य सामान गायब था। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर घटना की जानकारी दी। बाद में ऑनलाइन शिकायत तकनीकी कारण से निरस्त होने पर थाने में जाकर लिखित शिकायत दी। यह भी पढ़ें- गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप व नगदी चोरी पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से दो संदिग्धों की पहचा...