गाज़ियाबाद, दिसम्बर 25 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के भूड़गढ़ी स्थित मेरिज होम में चल रही एक बारात के दौरान नगदी चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मालवीय नगर दिल्ली में रहने वाले यूसुफ रजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर को वह रिश्तेदारी की बारात में शामिल होने के लिए मसूरी आए थे। उन्हें सूचना मिली कि उनकी कार का पीछे का शीशा तोड़कर उसमें रखे तीन हजार रुपये चोरी कर लिए गए। आरोप है कि यह हरकत तैय्यब के तीन पुत्रों आबिद, कैफ और खालिद ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर की। यूसुफ रजा के मुताबिक जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान फरीद भी मौके पर पहुंचा और हाथापाई में शामिल हो गया। आरोपियों ने न सिर्फ उनके साथ...