आगरा, मई 13 -- न्यू आगरा क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के सामने सर्विस रोड पर गाड़ी की पिछली सीट का शीशा तोड़कर चोर अंदर रखी नगदी, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। शॉपिंग कर लौटे दंपति के गाड़ी की हालत देख होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित नरेंद्र कुमार निवासी गणपति स्मार्ट सिटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना 11 मई शाम की है। वह पत्नी के साथ विशाल मेगा मार्ट में शापिंग करने पहुंचे थे। गाड़ी न्यू बोलेरो सर्विस रोड पर खड़ी की थी। करीब नौ बजे लौटे तो गाड़ी की हालत देख कर उनके होश उड़ गए। पिछली सीट का बायां शीशा टूटा हुआ था। कार में रखा डेल कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, करीब 3.5 लाख रुपये, चेकबुक, आधार, पैन कार्ड आदि कागजात गायब थे। इसके साथ ही पत्नी के बैग में रखी बैंक...