नई दिल्ली, अगस्त 28 -- सोचिए, आपकी कार या बाइक की इंश्योरेंस पॉलिसी की तारीख निकल गई और आपको इसका पता कुछ दिन बाद चला। अगर आपकी मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म हो चुकी है, तो इसे हल्के में न लें। पॉलिसी खत्म होने के बाद गाड़ी को पुरानी पॉलिसी का कवर नहीं मिलता। ऐसे में दुर्घटना होने पर नुकसान का खर्च आपको अपनी जेब से उठाना पड़ सकता है। अब सवाल है कि क्या पॉलिसी दोबारा चालू हो जाएगी? क्या पुराना नो क्लेम बोनस खत्म हो जाएगा? और क्या इस दौरान गाड़ी चलाना सेफ है?एक दिन भी पॉलिसी खत्म हुई तो कवर नहीं इंश्योरेंस की तारीख निकलते ही पॉलिसी में गैप आ जाता है। यानी अगर पॉलिसी 27 अगस्त को खत्म हो गई और आपने 28 अगस्त को गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया, तो पुरानी पॉलिसी उस नुकसान को कवर नहीं करेगी। पॉलिसी खत्म होने के बाद दोबारा इसे शुरू कराने के लिए इं...