गाड़ियों से टायर-रिम उड़ाने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 30 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शहर के रिहायशी इलाकों, सोसाइटियों और सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियों से टायर व रिम चोरी करने वाले गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) मानेसर ने गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लाखों रुपये की कीमत के 53 टायर, आठ लोहे के रिम, आठ महंगे अलॉय व्हील, वारदात में इस्तेमाल होने वाला एक जैक और 600 रुपये नगद बरामद किया गया हैं। इस संगठित गिरोह का खुलासा तब हुआ जब बीती 9 मई 2026 को एक पीड़ित ने पुलिस चौकी सेक्टर-93 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने दोस्त की कार को एमआरजी बालकनी सोसाइटी, सेक्टर-93 के बाहर सर्विस लेन पर पार्क किया था। अगली सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचा, तो कार के नीचे ईंटें लगी थीं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.