मेरठ, नवम्बर 18 -- जिलेभर में वारदातों और युवाओं की हुड़दंग भरी वीडियो रोजाना वायरल होती रहती हैं। सोमवार को भी ऐसी कई वीडियो वायरल हुईं। इनमें परतापुर थाना क्षेत्र में सड़क को स्टंट ग्राउंड बनाने वाले युवकों की करतूतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सौलना गांव के पास शूट किए गए फुटेज में कुछ युवक खुलेआम चलती कारों की छतों पर चढ़कर खतरनाक अंदाज में झूमते दिखाई दे रहे हैं। हूटर और शोर मचाती भीड़ साफ संकेत देती है कि युवकों ने मानो पुलिस को चुनौती देते हुए यह तमाशा किया हो। कई कारों के साथ अजीबोगरीब हरकतें करते युवक नजर आ रहे हैं। वीडियो में कोई कार की छत पर संतुलन बनाता दिख रहा है, तो कोई खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर डांस करता हुआ। कई युवक कारों से उतरते-चढ़ते, स्लाइड करते और सड़क पर आगे-पीछे दौड़ते नजर आए। हैरानी की बात है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.