गोंडा, अप्रैल 10 -- गोण्डा, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन से होकर जाने वाली कई स्पेशल गाड़ियां अपने निश्चित समय से घंटो विलंब से पहुंची। जिनसे यात्रा करने के लिए पहुंचे यात्री देर तक स्टेशन पर गाड़ियों का इंतजार करते रहे। जिसमें 05302 अंबाला कैंट से मऊ एक्सप्रेस 10 घंटा 48 मिनट लेट स्टेशन पर आई। इसके अलावा 05053 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 6 घंटा 31 मिनट, 01416 गोरखपुर स्पेशल 3 घंटा 2 मिनट, 01080 स्पेशल ट्रेन 6 घंटा 46 मिनट लेट पहुंची । यात्रियों ने बताया कि गाड़ियों के लेट चलने से गंतव्य पहुंचने में काफी परेशानी होती है। इसके बावजूद इस तरह ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...