कन्नौज, मई 7 -- उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के सरेखण में आने वाली कुछ गाटा संख्याओं के भूस्वामियों का पता नहीं मिल पाया है। बताया गया कि गाटा संख्या 1051 हरीशचंद्र पुत्र जगमोहननारायण, गाटा संख्या 1052 सिकंदरमोहन नारायण पुत्र ललितमोहन नारायण, गाटा संख्या 1053 रामनारायण पुत्र रामकिशन, गाटा संख्या 1054 नारायण व ब्रजमोहन पुत्रगण जगमोहन नारायण, गाटा संख्या 1055 मिस्टर मोहननारायण पुत्र ललितमोहन नारायण, गाटा संख्या 1056 व 1057 प्रकाशनारायण पुत्र महेंद्र नारायण के नाम दर्ज है, जबकि उपरोक्त भूस्वामी विगत 40 वर्षों से गांव व उसके आस-पास गांव में निवास नहीं कर रहे हैं और न ही किसी ग्रामवासी को उनके बारे में एवं उनके वारिशानों या परिवारीजनों के बारे में कोई जानकारी है। यह भी पढ़ें- फर्जी का...