लखनऊ, जनवरी 22 -- सिद्धपीठ श्री दुर्गा शक्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग के तालकटोरा रोड स्थित सिद्धपीठ श्री दुर्गा शक्ति मंदिर के वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को पालकी शोभा यात्रा व भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह गाजे-बाजे पर राम धुन के बीच शोभायात्रा निकली। पालकी में साईं नाथ जी महराज और रथ पर श्री गणेश जी के साथ भगवान शंकर व श्रीराम दरबार, माता दुर्गा के स्वरूपों के साथ यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। आलमबाग सब्जी मंडी सिंगार नगर, रामनगर होते हुए तालकटोरा रोड मंदिर पर संपन्न हुई। वहीं मंदिर में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत मंगल ध्वनि शहनाई से हुई। अलका ठाकुर के बांसुरी वादन, सारंगी पर जीशान के साथ तबले पर सचिन ने लोगों का दिल जीत लिया। भजन गायक एकांक भारद्वाज ने 'राम जी की निकली सवारी.... और जग में सुन्दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.