मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकली। बारात में बाबा गरीबनाथ दूल्हा बने और शहरवासी बाराती बनकर साथ-साथ चले। दोपहर तीन बजे गोला रोड रामभजन बाजार बारात घर से शिव बारात निकली और शहर के विभिन्न हिस्सों से भ्रमण के बाद रात नौ बजे बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंची। करीब दो किमी लंबी बारात सह शोभायात्रा पर रास्ते में जगह-जगह फूलों की बारिश होती रही। इससे पहले बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बारात निकलने से पहले बाबा की आरती की। बारात के माखन साह चौक पर पहुंचने के बाद प्रधान पुजारी ने मंदिर से बाबा के स्वरूप में तीन फीट की मौरी को विधि विधान के साथ रथ पर स्थापित किया। फिर बाबा का रथ माखन साह चौक पर बारात में शामिल हो गया। घोड़ा ...