बलिया, दिसम्बर 22 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुनिश्वरानन्द उर्फ खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस पर आयोजित अतिद्वय रुद्रमहायज्ञ की जलयात्रा रविवार को आश्रम संकीर्तन नगर (श्रीपालपुर)के परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली। कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। परिसर से बैंडबाजे के भक्ति धुनों और जयघोष के बीच निकली जलयात्रा में दर्जनों वाहन, बाइक और पैदल आस्थावान लालगंज होते हुए शिवपुर गंगा घाट पहुंची। जलयात्रा में खपड़िया बाबा व हरिहरानन्द महाराज की तस्वीरों को रथ सिंघासन पर विराजमान कर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं व धर्मानुरागी भक्तों ने गगनभेदी जयकारे के साथ जलयात्रा में भाग लिए। शिवपुर गंगा घाट पर सुदामा दूबे, अनिल उपाध्याय, योगेंद्र दूबे, श्रीराम दूबे, कमलेश दूबे, मिथिलेश दूबे, मानस मिश्र, विश्वनाथ मिश्र, रामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.