कोडरमा, जुलाई 31 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। सावन में शुक्रवार को चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी पंचायत के करौंजिया गांव से 144 कांवरियों का जत्था बाबानगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। केसरिया वस्त्रधारण कर हाथों में कांवर लिए हुए बोल बम के जयकारे से पूरा गांव गूंजायमान हो उठा। पहले सभी श्रद्धालुओं ने गांव के शिव मंदिर के पास से बजरंग दल के जिला संयोजक राजू यादव ने देवघर के लिए रवाना किया। राजू यादव ने कहा कि 144 कावंरियों के सुख, शांति, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। ये सभी कांवरियों सुल्तानगंज से जल भरकर 105 किलोमीटर पैदल चलकर भोलेनाथ पर जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना मौके पर महावीर यादव, रामअवतार यादव, संतोष यादव, नवीन पाण्डेय,रामचंद्र पासवान, लखन ...