बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- फोटो: दैली मंदिर: हरनौत के दैली गांव में भगवान सूर्य की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण करते श्रद्धालु। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखण्ड की नेहुसा पंचायत के दैली गांव स्थित नवनिर्मित जोगना सूर्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान सूर्य की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। राजस्थान से आए आचार्य मुरलीधर पांडेय के सानिध्य में पांच दिवसीय अनुष्ठान जारी है। रविवार को प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.