समस्तीपुर, मार्च 28 -- रोसड़ा, निसं। प्रतिमा विसर्जन के साथ शनिवार को चैती दुर्गा पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हो गया। दोपहर बाद से ही शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ विसर्जन जुलूस के रूप में निकाली गईं। बाबा स्थान स्थित दुर्गा मंदिर से निकली विसर्जन शोभायात्रा खास आकर्षण का केंद्र रही। बांग्ला पद्धति से निकली इस शोभायात्रा में ढोल की थाप पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बांग्ला नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विसर्जन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ज...