चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि के रामनवमी पर जगह-जगह गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्रीराम, जानकी सहित कई देवी देवता के रुप में कलाकार रथ पर सवार थे। जिसके पीछे हाथी,घोड़ा, बैंडबाजा के साथ जिले के गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।पीडीडीयू नगर संवाददाता के अनुसार नगर के राममंदिर पापड़िया मठ से विश्व हिंदू परिषद की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसकी अगुवाई सत्संग प्रमुख क्षेत्र उत्तर प्रदेश दिवाकर ने किया। शोभा यात्रा राममंदिर जीटी रोड होते हुए रविनगर कैलाशपुरी, न्यू महाल सहित शिव मंदिर होते हुए पुन: पापड़िया मठ पर जाकर समाप्त हुआ। इसमें सूर्यमनि तिवारी,सतीश जिंदल, केएन पांडेय, संतोष तिवारी, अनिल गुप्ता गुड्डू, चंद्रेरश्वर जा...