गंगापार, अप्रैल 30 -- उरुवा के रैपुरा गांव में मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान शिव की भव्य बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। आचार्य ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद शिव बारात निकाली गई। बारात में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बारात गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कई मंदिरों में पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। बारात गांव का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पहुंची, जहां मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर निर्माण में पं. गणेश प्रसाद शुक्ल, पं. दुर्गा प्रसाद शुक्ल, योगेंद्र शुक्ल तथा नागेंद्र शुक्ल का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.