बाराबंकी, मार्च 27 -- निन्दूरा। नवनिर्मित मंदिर में काली माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर मां काली की जयकारा लगाते हुए भक्त चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल युवा और महिलाएं भक्ति भाव में लीन होकर नृत्य करते दिखे। विकास खण्ड के ग्राम बिसई गांव निवासी विशंभर मौर्य द्वारा गांव में काली माता मंदिर का निर्माण कराया गया है। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनवमी के दिन शुक्रवार को भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव से होकर मोहनपुर, मिर्जापुर, कृष्णा नगर, कुंडवा चौराहा होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं पुरुष व युवतियां भक्ति भाव में लीन होकर नृत्य करते चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...