सीवान, अगस्त 9 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार को तिलौता रसूलपुर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर अतुलगंज बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बने पोखर तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा विश्वम्भरपुर, फलपुरा एवं तिलौता-रसूलपुर होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची।

यात्रा का उत्साह कलश यात्रा में कुंवारी कन्याओं, महिलाओं, युवाओं के साथ बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गाजे-बाजे, डीजे, हाथी और घोड़ों के साथ निकली यात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच झूमते नजर आए। जगह-जगह ...