गाजे बाजे के साथ निकाला गया माता का हिंडोला
मिर्जापुर, जून 29 -- मिर्जापुर। नगर के बड़ी माता से सोमवार को माता का हिंडोला निकाला गया। इसके अलावा घंटाघर, छोटी माता मंदिर से हिंडोला निकाला गया। माता का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त हिंडोला के साथ साथ चल रहे थे। महिलाएं पंखा लेकर माता को हवा कर रही थीं। जगह जगह हिंडोला माता की लोगों ने आरती की। गुड़, चावल, आम और द्रव्य देकर प्रणाम किया। रास्ते भर सड़क को ठंडा करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा था। पक्की सरांय, पेहटी का चौराहा, घंटाघर, बसनही बाजार, गिरधर का चौराहा में भक्तों को शरबत पिलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.